फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विद्यार्थियों ने किया शबद गायन

Wed, 05 Nov 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने श्रद्धा भाव के साथ शबद गायन किया। प्रधानाचार्य सुखपाल सिंह मान ने विद्यार्थियों को गुरु नानक देव के दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव ने नाम जपो, कीरत करो वंड छको अर्थात परमात्मा का नाम जपो, मेहनत करके खाओ और जो परमात्मा ने हमें दिया है उसे बांटकर खाओ का संदेश दिया था। साथ ही गुरु नानक के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें