फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेढ़ करोड़ से बदलेगी सीवरेज-पेयजल पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
- लीकेज और गंदे पानी की आपूर्ति से मिलेगी निजात, टी फ्लाईओवर निर्माण से पहले लोगों की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान
विज्ञापन

- जिला पुस्तकालय से हरियाणा नर्सिंग होम और वाल्मीकि चौक से आंबेडकर चौक तक बिछेगी नई पाइपलाइन
गगन तलवार
करनाल। शहर को जाम मुक्त करने के उद्देश्य से बनने वाले टी-फ्लाईओवर से पहले मुख्य बाजार की सीवरेज और पेयजल पाइपलाइन बदली जाएगी। ताकि निर्माण के दौरान लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं वर्तमान में लीकेज और गंदे पानी की आपूर्ति से भी निजात मिलेगी।
रेलवे रोड पर जिला पुस्तकालय से लेकर सेक्टर-13 हरियाणा नर्सिंग होम तक और पुराना कमेटी चौक यानी भगवान वाल्मीकि चौक से आंबेडकर चौक की पेयजल और सीवरेज पाइपलाइन को बदला जाएगा। इसे लेकर नगर निगम की ओर से विशेष योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। वर्तमान में रेलवे रोड, सेक्टर-14 रोड, पुरानी सब्जी मंडी, बस अड्डा रोड पर कुल एक हजार से अधिक दुकानें, प्रतिष्ठान, स्कूल और अस्पताल हैं। इसके साथ ही इस रोड के दोनों तरफ कुल 40 से ज्यादा कॉलोनियां और सेक्टर भी हैं। जिनके यहां की सीवरेज लाइन और पेयजल पाइपलाइन इन बाजारों से गुजर रही मुख्य लाइन के साथ ही जुड़ी है। नगर निगम की ओर से लाइन बिछाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आगामी दो माह में यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

मार्च से पहले शुरू होगा निर्माण कार्य
उपायुक्त अनीश यादव के अनुसार, इस मार्ग पर पेजयल और सीवरेज लाइन के अलावा बिजली और टेलीफोन की लाइनों को भी शिफ्ट किया जाएगा। इन सभी विभागों को भी जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी के परियोजना मैनेजर सुनील कुमार का कहना है कि जल्द साइट पर बैरिकेडिंग के बाद इसी माह के अंत तक फ्लाईओवर निर्माण का कार्य भी शुरू करेंगे।

दो चरणों में बनेगा फ्लाईओवर
फ्लाईओवर का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। एक भाग में ये राजकीय पुस्तकालय से शुरू होकर भगवान महर्षि वाल्मीकि चौक-पुरानी सब्जी मंडी रोड-मुगल कैनाल से होते हुए हरियाणा नर्सिंग होम तक बनेगा। इसकी लंबाई करीब सवा तीन किलोमीटर होगी। दूसरे भाग में महर्षि वाल्मीकि चौक से प्रारंभ होकर ओल्ड जीटी रोड यानी पुराना बस अड्डा-कर्ण पार्क से होकर आंबेडकर चौक तक बनेगा। यह करीब एक किलोमीटर लंबा होगा। फ्लाईओवर के दोनों चरण में 95 पिलर बनाए जाएंगे, यह दो लेन का होगा।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों की ओर से सर्वे किया गया था ताकि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान आमजन की अन्य सेवाएं बाधित न हो, इसलिए पेयजल और सीवरेज लाइन को भी शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। पेजयल लाइन बिछाने में 55 लाख और सीवरेज लाइन बिछाने में करीब 94 लाख रुपये की लागत आएगी।
- अभिषेक मीणा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें