फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सैदपुरा में सीवर की लाइन फिर हुई लीक, ग्रामीण परेशान

Fri, 21 Nov 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सैदपुरा में सीवर की लाइन फिर हुई लीक, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम के गांव सैदपुरा में सीवर लाइन एक बार फिर से लीक हो गई है, जिस कारण गलियों में गंदा पानी भर गया है। इससे स्कूली बच्चों से लेकर अध्यापक और ग्रामीण तक परेशान हैं। बता दें कि यह पाइप लाइन एक माह से टूटी पड़ी थी, जिसे एक सप्ताह पहले ही ठीक कराया था। लेकिन अब फिर इसके टूट जाने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में ओवरफ्लो पानी लोगों के घरों के आगे जमा हो रहा है। समाज सेवी करम सिंह भुकक्ल, सरदार गुरनाम सिंह व राम लाल पुंडरक ने कहा कि गांव की मुख्य सड़क पर लंबी सीवर लाइन और पानी की लाइन बिछाई गई थी। काम खत्म होने के बाद ठेकेदार ने अच्छी तरह मरम्मत नहीं की, जिससे किसी भारी वाहन के गुजरने से लाइन टूट गई है। पहले भी चार-पांच जगह से ये लाइन लीक हो चुकी है, जिसे ग्रामीणों ने अपने खर्चें से ठीक करवाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें