विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच सुरेंद्र चाैहान, संदीप और रवि लाठर। संवाद
करनाल। सीबीएसई की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले के सात खिलाड़ियों ने पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन तीन से छह सितंबर तक जींद में किया गया था। इसमें तनमेय ने स्वर्ण, समर मान ने स्वर्ण, मेहराब ने रजत, लक्ष्य ने रजत, आर्यन ने रजत, साहिल ने कांस्य और दिव्यांशु ने कांस्य जीता। कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि पांच पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन अब आगामी राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये खिलाड़ी जल्द ही राष्ट्रीय शिविर में भाग लेंगे और भारतीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच रवि ने सभी विजेता मुक्केबाजों को बधाई दी। संवाद