फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के सात केस मिले, 163 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। डेंगू के सात नए मरीज मिले हैं। इसका आंकड़ा 163 तक पहुंच चुका है। शनिवार को मिले सात केसों में से पांच शहर के हैं। ऐसे में शहर में डेंगू मरीजों की संख्या 88 पहुंच चुकी है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की 105 टीमें ग्रामीण क्षेत्र और सात टीमें शहर में कार्य कर रही हैं। टीमों को सर्वे के दौरान 7505 घरों में लारवा मिला है। इनमें से 3576 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। वहीं टीमों ने चार लाख 85 हजार 310 घरों में री-विजिट की है। इनमें से आज 27 घर पॉजिटिव मिले और 12 घरों को नोटिस दिया है। उन्होंने बताया कि लोग घरों में रखे गमलों में एक दिन छोड़कर पानी डालें। रोजाना पानी डालने से गमलों में काई जमने लग जाती है और लारवा बनने लगता है।
विज्ञापन

कहां मिले कितने केस
शहरी में 88, निसिंग में 14, अंसध में चार, घरौंडा में 10, इंद्री में 19, निगदू में दो, बल्ला में तीन, कुंजपुरा में 18, तरावड़ी में चार व नीलोखेड़ी में एक।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को सात डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या 163 पहुंच चुकी है।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें