फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ-सीआरपीएफ सहित पुलिस की सात कंपनियां रहेंगी तैनात, रूट प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ-सीआरपीएफ सहित पुलिस की सात कंपनियां रहेंगी तैनात, रूट प्लान तैयार
विज्ञापन

करनाल। भारत बंद के एलान को लेकर जिला पुलिस ने भी पूरी तैयारियां की हैं। एसपी गंगाराम पूनिया ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों की अपने-अपने क्षेत्र में ड्यूटी लगाई है। वहीं जाम लगने की संभावना वाले थाना क्षेत्र के लिए पुलिस व अर्र्द्ध सैनिक बलों की सात कंपनियां भी सतर्क की है। इनमें दो कंपनियां आरपीएफ व सीआरपीएफ की है। वहीं 5 कंपनियां पुलिस की है। इन सभी कंपनियों में 560 के करीब पुलिस कर्मचारी रहेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने पूरा रूट प्लान बनाया है। यदि जीटी रोड पर कहीं जाम लगता है तो पुलिस ने वाहनों को डायर्वट करने को रूट जारी कर दिया है।
जीटी रोड रूट प्लान
दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर
- कोहंड में जाम लगता है तो जीटी रोड पर पेप्सी पुल से मूनक, गगसीना, घोघड़ीपुर से होते हुए ब्राह्मानंद चौक और फिर जीटी रोड पर नमस्ते चौक पर निकलें
- बसताड़ा टोल पर जाम लगता है तो घरौंडा, रेपर जाटान, घोघड़ीपुर, ब्रह्मानंद चौक से जीटी रोड नमस्ते चौक पर निकलें
- करनाल अनाज मंडी पर जाम लगता है तो दाह बजीदा, मदनपुर, ब्रह्मानंद चौक से नमस्ते चौक पर निकलें
- नमस्ते चौक पर जाम लगता है तो नई अनाज मंडी करनाल, ब्रह्मानंद चौक, हांसी चौक, माल रोड से होते हुए कर्ण लेक पर निकलें
- समाना बाहू पर जाम लगता है तो नीलोखेड़ी चौक, अंजनथली, बड़थल, अमीन से कुरुक्षेत्र निकलें
चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर
- समानाबाहू में जाम लगता है तो उमरी से भादसो से रायपुर जीटी रोड पर निकलें
- बलड़ी बाईपास से नई अनाज मंडी के बीच जाम लगता है तो कर्ण लेक से इंद्री रोड से अल्फा सिटी से जीटी रोड पर निकलें
- आईटीआई चौक पर जाम लगता है तो कर्ण लेक से मंगलपुर से ग्रीन बेल्ट सेक्टर 9, 87, 6 से जीटी रोड पर निकलें
- नई अनाज मंडी पर जाम लगता है तो अंसल सिटी से जीटी रोड पर निकलें
- बसताड़ा टोल पर जाम लगता है तो बसताड़ा से ज्ञानपुरा से घरौंडा जीटी रोड पर निकलें
- कोहंड में जाम लगता है तो बरसत, बराना रोड से पानीपत निकलें

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें