करनाल। जुंडला गेट में दो आरोपियों ने गली में खड़ी कार में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जुंडला गेट निवासी रवि ने बताया कि रात को करीब 11:30 बजे वह कार से घर आया था। उसने गली में उसे खड़ा किया और खाना खाकर सो गया। रात में करीब एक बजे उसे कुछ जलने की बदबू के साथ कुछ आवाजें भी आईं। जब उसने घर से बाहर निकलकर देखा तो उसकी कार में आग लगी हुई थी। इस दौरान आसपडोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को फोन किया गया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। बाद में वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो फुटेज में कार में दो युवक आग लगाते नजर आए। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद