फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोदाम से नौकर ने चुराया 85 लाख का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। सबमर्सिबल की होलसेल की दुकान से 85 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। चोरी का आरोप मालिक ने नौकर पर ही लगाया है। पोपड़ा गांव निवासी सुल्तान सिंह ने सालवन पुलिस चौकी में बताया कि उसकी करनाल रोड पर चौधरी ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। वह सबमर्सिबल का सामान होलसेल पर बेचता है। उसकी दुकान पर असंध का ही श्याम लाल दो वर्ष से नौकरी करता है। पिछले 18 महीनों से लगातार सबमर्सिबल मोटर, केबल वायर, कॉपर वायर, पीवीसी पाइप, स्टार्टर चोरी हो रहे थे। दुकान व गोदाम पर करीब एक करोड़ रुपए का सामान हमेशा रहता है। पीड़ित ने बताया है कि उसने नौकर से भी पूछताछ की मगर वह बचने का प्रयास करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार ने बताया है कि उसने अपने नौकर पर नजर रखनी शुरू की। सीसीटीवी को खंगाला तो 20 मार्च, 21 मार्च व 23 मार्च को वह 70 से 75 हजार रुपये का माल चोरी करते देखा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें