माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सेक्टर 32-33 के लोगों को शुक्रवार की रात्रि को घंटों बिजली कटौती के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात बिजली सुचारू हो सकी।
शुक्रवार को सुबह तेज धूप के बाद दोपहर को हल्की बारिश हो गई, इसके बाद उमस अधिक बढ़ गई। शाम तक मौसम का मिजाज भी गर्म रहा। बिजली लाइनों पर भार भी बढ़ा। इसी बीच सेक्टर 32-33 की बिजली देर शाम अचानक गुल हो गई। बिजली निगम ने इस कटौती की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी और जब लोगों ने क्षेत्रीय एसडीओ व और जेई को फोन कर बिजली कटौती का कारण जानना चाहा तो उन्होंने किसी का फोन भी रिसीव नहीं किया। जिसके कारण मध्यरात्रि तक बिजली कब सुचारू हो सकेगी, इसकी जानकारी भी नहीं मिल सकी। लगातार करीब चार घंटे की कटौती के कारण लोगों के घरों के इन्वर्टर की बैट्री भी डिस्चार्ज हो गई। इस कारण उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे के बाद बिजली सुचारू होने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली।