करनाल। कुंजपुरा रोड पर यूनिक इंटरप्राइजेज नामक दुकान से तांबे की तार चोरी में शामिल रहे चांद सराय की डेहा बस्ती निवासी गुल्लू को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद से पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना शहर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच अधिकारी दीपक कुमार की अध्यक्षता में टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी गुल्लू को गिरफ्तार किया। आरोपी और उसके साथियों ने 6-7 दिसंबर 2024 की रात को कुंजपुरा रोड स्थित यूनिक इंटरप्राइजेज नामक दुकान का शटर तोड़कर कॉपर तारों के बंडल व नगदी चोरी की थी। थाना शहर पुलिस में दुकान मालिक की शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पहले ही एक आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया था। संवाद