करनाल। शिव काॅलोनी से पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने 11.5 ग्राम स्मैक पकड़े जाने के मामले में दूसरे आरोपी शास्त्री नगर निवासी जोगिंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज सहायक निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी के एक सहयोगी आदर्श वासी शिव काॅलोनी, को 11.50 ग्राम स्मैक के साथ पहले ही काबू कर मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत थाना शहर में मामला दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है। संवाद