फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अस्पताल में चोरी का दूसरा आरोपी 9 माह बाद काबू

Fri, 20 Mar 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने करीब नौ माह बाद वारदात में शामिल दूसरे आरोपी नीलोखेड़ी निवासी मनदीप सिंह को भी काबू किया है। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी रविंदर कुमार ने बताया कि वारदात 26 जून 2025 की रात को हुई थी। चोर यहां से कंप्यूटर के महंगे पार्ट्स और बायोमेट्रिक उपकरण चुराकर फरार हो गए थे। घटना के बाद थाना बुटाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी लेकिन शुरुआत में आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद मामले में पुलिस ने कुछ समय पहले एक आरोपी पार्श शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि इस वारदात में उसका साथी मनदीप सिंह भी शामिल था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू की और अब उसे काबू किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में था लेकिन लगातार बच रहा था। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि चोरी किए गए सामान को कहां और किसे बेचा गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें