फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कोर्ट में पेश होगा एसई, कई खुलासे होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रिश्वत कांड में नगर निगम के एसई दीपक किग्गर को बुधवार को पुलिस रिमांड के बाद दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी एसई पिछले पांच दिन से पुलिस रिमांड पर है। पुलिस का दावा है कि बुधवार को ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इन पांच दिनों में पुलिस को एसई से रिश्वत में लिए गए 9 लाख रुपये बरामद करने थे। इसके लिए पुलिस आरोपी को फरीदाबाद, दिल्ली सहित कई ठिकानों पर लेकर गई। इस मामले में रिश्वत लेते हुए 32 वीडियो की जांच एडीसी ने की थी। 19 वीडियो में एसई रुपये लेते नजर आ रहा है। इसके बाद ही एसई और उसके पीए विकास के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया था। एसई के पीए को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें