घरौंडा। एसडीएम राजेश सोनी ने सोमवार को शहर के मुख्य मार्गों पर चलने वाले सीएससी सेंटर संचालकों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि सीएससी सेंटर संचालकों को सेंटर में किए जाने वाले कार्याें की मूल्य सूची लगानी होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बता दें कि शहर में काफी सीएचसी सेंटर हैं लेकिन काफी अटल सेवा केंद्र संचालकों ने सेंटर में किए जाने वाले कार्यों की रेट लिस्ट तक नहीं लगाई हुई है। ये केंद्र संचालक उपभोक्ताओं से मनमाने तरीके से पैसे वसूलते हैं। जिसकी सूचना एसडीएम राजेश सोनी को मिली। एसडीएम ने तुरंत सीएचसी संचालकों की एक बैठक बुलाकर स्पष्ट कह दिया कि अगर कोई सीएचसी संचालक उपभोक्ताओं से मनमाने ढंग से पैसे वसूलता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में डीएसपी मनोज कुमार, नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद