फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एसडीएम ने की स्कूल बसों की जांच

विज्ञापन
घरौंडा स्कूल बसों का निरीक्षण करते एसडीएम अनुभव मेहता। संवाद
विज्ञापन
घरौंडा। घने कोहरे में बच्चों को स्कूल पहुंचाने वाली बसों और वैन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत बुधवार को एसडीएम अनुभव मेहता ने विभिन्न स्कूलों के वाहनों की जांच की। एसडीएम ने स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र और खिड़कियों पर जाली या ग्रिल अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। वाहनों की आरसी, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और वार्षिक फिटनेस प्रमाणपत्र भी वैध होने चाहिए। उन्होंने मौके पर चालकों से बातचीत कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें