करनाल। जीटी रोड पर नीलकंठ ढाबे के सामने एक ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक के पांव की हड्डी टूट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मधुबन थाना पुलिस को दी शिकायत में शिव कॉलोनी निवासी पंकज ने बताया कि उसका छोटा भाई धीरज और उसका दोस्त पंकज स्कूटी पर सवार होकर लिबर्टी में काम पर जा रहे थे। नीलकंठ ढाबे के समीप एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई का पांव टूट गया। संवाद