फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपीस बना स्कैनर, नहीं हो रही यात्रियों की जांच

विज्ञापन
Bus stand ke counter par lgi pvt bus - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
करनाल। आरटीए कार्यालय की तरफ से भले ही निजी परिवहन समिति की कुछ बसों को मार्गों पर चलाने की इजाजत दे दी गई हो लेकिन कोरोना जैसे खतरनाक वायरस के फैलाव को रोकने के मामले में इन बसों में इंतजाम नजर नहीं आते। बुधवार को बस स्टैंड के काउंटर पर लगी एक बस में कुछ यात्री सवार हो गए लेकिन किसी ने उनकी थर्मल स्कैनिंग नहीं की। कंडक्टर से जब पूछा तो उसका जवाब था कि थर्मल स्कैनर चालक की सीट के समीप रखा हुआ है। वहीं हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में सवार होने वाले यात्रियों के लिए एक कर्मचारी की विशेष तौर से शारीरिक तापमान चेक करने के लिए ड्यूटी लगाई हुई है। स्टेशन अधीक्षक साहब सिंह से बात की तो उनका कहना है कि नियम सभी के लिए एक समान होते हैं। वह कोरोना वायरस को लेकर गंभीर हैं और बाकायदा प्रत्येक यात्री की जांच करवा रहे हैं। बिना मास्क के यात्री को बस स्टैंड पर आना मना किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें