फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एमएचयू और जापान विवि के वैज्ञानिक मिलकर करेंगे अनुसंधान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जापानी प्रतिनिधिमंडल ने किया महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय का दौरा, अनुसंधान को लेकर बनी सहमति
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भविष्य में एमएचयू (महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय) और कोच्चि विश्वविद्यालय जापान के वैज्ञानिक मिलकर अनुसंधान के कार्य को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही दोनों विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक एक-दूसरे के विश्वविद्यालय में जाकर अनुसंधान भी कर सकेंगे। इसे लेकर दोनों विश्वविद्यालयों के बीच सहमति बनी है।
जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) ने कोच्चि विश्वविद्यालय (जापान) और एमएचयू करनाल के बीच अनुसंधान सहयोग पर चर्चा की। इसके लिए जापान का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के एमएचयू में पहुंचने पर अनुसंधान निदेशक प्रो. रमेश कुमार गोयल ने एमएचयू के पोली हाउस, ग्रीन हाउस और विभिन्न लैब का दौरा किया।
विज्ञापन

लैब के दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को अनुसंधान निदेशक ने विभिन्न लैबों में किए जाने वाले अनुसंधानों के बारे में जानकारी दी गई। एमएचयू के पीएचडी, बीएससी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की भी जापानी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत हुई। जेआईसीए टोकियो मुख्यालय से मरिया काटो और प्रो. निशिगुची ने भविष्य के अनुसंधान सहयोग के लिए उपयोगी चर्चा के लिए कुलपति प्रो. एसके मल्होत्रा को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र, डॉ. पंकज, डॉ. गौरव, डॉ. एसके अरोड़ा, डॉ. विजय अरोड़ा, डॉ. बिजेंद्र, डॉ. विनोद, डॉ. युवराज और डॉ. सुबरन मौजूद रहे।

नई तकनीक हो सकेंगी इजाद
प्रतिनिधिमंडल ने महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के साथ आईओपी बनाने को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान कोच्चि विश्वविद्यालय जापान के प्रतिनिधिमंडल व एमएचयू की ओर से अनुसंधान निदेशक ने आईओपी को लेकर उत्साहजनक माहौल में बातचीत की। कोच्चि विश्वविद्यालय (जापान) के प्रो.नोमुरा ने भी प्रस्तुति दी। आगामी दिनों में एमएचयू ओर कोच्चि विश्वविद्यालय जापान के वैज्ञानिक मिलकर अनुसंधान के कार्य को आगे बढ़ाएंगे। इससे उद्यान संबंधित नई तकनीक इजाद हो सकेंगी।
विज्ञापन


मूल्य श्रृंखला निर्माण परियोजना पर कर रहे काम
अनुसंधान निदेशक प्रो. रमेश गोयल ने बताया कि हरियाणा सरकार बागवानी मूल्य श्रृंखला का निर्माण परियोजना पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग के तहत जेआईसीए का मिशन, जेआईसीए मुख्यालय, जेआईसीए इंडिया कार्यालय, कोच्चि विश्वविद्यालय जापान, कोच्चि के सदस्य और जापान के प्री फेक्चर ने महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय का दौरा किया। अनुसंधान निदेशक ने बताया कि जापान और एमएचयू के बीच कोलाबेरेशन को कुलपति एसके मल्होत्रा के नेतृत्व में और तेजी से आगे ले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें