फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक पशुधन उत्पादन प्रबंधन महत्वपूर्ण : डॉ. शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के पशुधन उत्पादन प्रबंधन प्रभाग की ओर से वैज्ञानिक पशुधन उत्पादन प्रबंधन पर पांच दिवसीय शिक्षण कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) डॉ. राजन शर्मा ने कहा कि संस्थान भविष्य में बीमा कंपनियों के साथ इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगा, क्योंकि इस समय वैज्ञानिक पशुधन प्रबंधन की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों से किसानों के लाभ के लिए सीखे गए ज्ञान को अपने दैनिक व्यवसाय में उपयोग करने पर बल दिया। निदेशक एवं कुलपति डॉ. धीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के 16 राज्यों में स्थिति क्षेत्रीय कार्यालय के 25 बीमा अधिकारी शामिल हुए। डॉ. शर्मा ने यह भी कहा कि पशु बीमा बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पशुओं का बीमा दुर्घटनाओं, मौसम की घटनाओं के कारण मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।
पशुधन उत्पादन प्रबंधन प्रभाग के प्रमुख डॉ. पवन सिंह ने पशुधन किसानों के कल्याण के लिए उनके दैनिक बीमा व्यवसाय में सीखने के कार्यक्रम के महत्व को समझाया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में बीमा से संबंधित विभिन्न प्रासंगिक विषयों जैसे पशु की नस्ल की पहचान और मूल्यांकन, आयु निर्धारण, पशुधन की देखभाल और प्रबंधन, स्वस्थ और बीमार पशुओं के संकेत, पशुधन रोग आदि सत्रों पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ. शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें