फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: योजनाओं का मिला फायदा, मातृ मृत्यु दर घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस
विज्ञापन

- जिले में वर्ष 2019 में 55 और वर्ष 2023 में 14 गर्भवतियों की हुई मौत
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजना के तहत मिल रहा गर्भवतियों को लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवतियों के लिए कई योजनाएं चलाईं जा रही हैं जिससे मातृ मृत्यु दर में कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्ष 2019 में 55 गर्भवतियों की मौत हुई थी जबकि वर्ष 2023 में 14 गर्भवतियों की जान गई।
विज्ञापन

उप-सिविल सर्जन डॉ. सरोज ने बताया कि पहले प्रति माह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत एक शिविर आयोजित किया जाता था लेकिन वर्ष 2019 से प्रत्येक माह दो शिविर लगाए जाते हैं। शिविरों में गर्भवतियों की जांच की जाती है। जिसके बाद कुछ कमी मिलने पर डॉक्टर परामर्श देते हैं इसके अलावा पोषण संबंधी जानकारी दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत एक गर्भवती को गर्भावस्था से लेकर प्रसव होने के बाद तक पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत तीन किस्तों में पहली किस्त में एक हजार, दूसरी व तीसरी किस्त में दो-दो हजार रुपये की राशि दी जाती है। जिससे गर्भवती को पोषण मिल सके।
विज्ञापन



पांच सालों में गर्भवतियों की मृत्यु पर एक नजर

वर्ष मौत प्रसव या बाद में अन्य कारण
2019 55 29 26
2020 41 30 11
2021 39 27 12

2022 24 16 08
2023 14 13 01

यह डाटा स्वास्थ्य विभाग से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें