श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर की अेार से निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान प्रभु की आरती कर ते महंत जगत
करनाल। श्रीकृष्ण प्रणामी बाबा दयाराम धाम की ओर से मंगलवार शाम को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। सुंदर लाइटों और रंग-बिरंगी लड़ियों से सजी पालकी में विराजित श्री राधा-कृष्ण का मनमोहक स्वरूप आकर्षण का केंद्र बना रहा। पालकी को कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से सजाया गया। शोभायात्रा के दौरान राधे-राधे बोल श्याम जाएंगे और मैं नचना श्याम दे नाल, अज मैनू नच लेन दे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। यात्रा में श्रीकृष्ण की विभिन्न झांकियां निकाली गई। श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर के महंत जगतराज महाराज ने बताया कि यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर शहर की परिक्रमा करते हुए पुन: मंदिर में संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। संवाद