फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सत्यवान-सावित्री सांग का किया मंचन

Tue, 20 Jan 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
घरौंडा नईअनाज मंडी में आयोजित सांग का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
घरौंडा। शिव शक्ति सेवा मंडल और हरियाणा कला परिषद की ओर से नई अनाज में आयोजित सांग में सोमवार को मनजीत और हरीश यादव ने सत्यवान-सावित्री सांग का मंचन किया। उन्होंने बताया कि सावित्री राजा अश्वपति की पुत्री है और एक ही संतान है। सावित्री का विवाह सत्यवान से हो जाता है। विवाह के एक साल बाद सत्यवान की मौत हो जाती है। जब यमराज सत्यवान के प्राण ले जाते हैं तो सावित्री भी उनके पीछे-पीछे चल पड़ती है। यमराज सावित्री को वापस जाने के लिए कहते हैं, मगर सावित्री नहीं जाती। सावित्री यमराज को अपनी बातों में फंसा कर सत्यवान के प्राण वापस ले लेती है। सांग में मुख्य अतिथि राजबीर कैमला, मुकुल और राजेंद्र हसनपुर रहे। विशिष्ट रूप से हलवाई यूनियन घरौंडा व छठ पूजा समिति ने शिरकत की। धीरज भाटिया ने कहा कि बुधवार तक सांग का मंचन होगा। कुलदीप कैमला, पुष्कर राज टक्कर, राज सिंगला, धीरज भाटिया, देवेंद्र धीमान, पंडित हरी राम आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें