फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तैराकी मुकाबले में सत्यम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइकिलिंग में एंजेल राणा प्रथम, विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा स्कूली खेल के अंतर्गत सोमवार को अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। इस दौरान छह खंडों के विजेता खिलाड़ियों ने भाग लिया। कर्ण स्टेडियम के कर्ण ताल पर आयोजित जिला स्तरीय मुकाबलों में सत्यम श्योराण तैराकी की 400 व 200 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम रहे।
विज्ञापन

सभी तैराकी प्रतियोगिताओं में करनाल खंड के तैराकों ने बेहतर प्रदर्शन कर पहले स्थान पर जगह बनाई। अंडर 14 के 50 मीटर फ्री स्टाइल में अदित भारद्वाज पहले व विहान भाई 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में पहले स्थान पर रहे। तीनों विजेता खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। सुबह छह बजे एनडीआरआई गेट के सामने से गीता द्वार तक साइकिलिंग की टाइम ट्रायल प्रतियोगिता हुई। इस दौरान ऐंजल राणा 12 मिनट 14 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम रही। राधिका 16 मिनट 45 सेकंड के साथ द्वितीय रही। लड़कों के अंडर 17 टाइम ट्रायल में अर्जुन गोयत प्रथम, दक्ष द्वितीय व जेनिश तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर प्राध्यापक प्रवीन सिंह, नरेंद्र कुमार, कोच धनराज शर्मा, पंकज भार्गव, समीर पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के फाइनल परिणाम
लड़कों के खो-खो
- अंडर 14 में लड़कों के खो-खो मुकाबलों में घरौंडा पहले व असंध दूसरे स्थान पर।
- अंडर 17 में लड़कों के खो-खो मुकाबलों में नीलोखेड़ी पहले व असंध दूसरे स्थान पर।
- अंडर 19 में नीलोखेड़ी खंड प्रथम व घरौंडा खंड के खिलाड़ी द्वितीय रहे।

लड़कियों की तैराकी-
- अंडर 14 में दिव्यांशी प्रथम, गार्गी द्वितीय व अदित्री तृतीय रही।
- अंडर 17 में शिक्षा पहले, आव्या चौधरी दूसरे व लुवीना और तान्या तीसरे स्थान पर रही।
- अंडर 19 के 50 मीटर फ्री स्टाइल में नवदीप कौर अव्वल रही।

लड़कों की तैराकी
- अंडर 14 के 50 मीटर फ्री स्टाइल में कोविद चौधरी प्रथम।
- अंडर 17 में उत्कर्ष पहले व सार्थक दूसरे स्थान पर रहे।
- अंडर 19 में देव पहले व प्रिंस दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें