श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में आयोजित कथा में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवाद
करनाल। श्रीराम मंदिर सेक्टर-8 में चल रही श्री रामचरितमानस कथा में प्रवचन करते हुए स्वामी मैथिलीशरण महाराज ने कहा कि भक्ति धारा में ही ज्ञान अजस्र श्रोत समाहित है। सरल स्वभाव, मन में कुटलाई का अभाव, जो मिल जाए उसमें संतोष यही भक्ति है। उन्होंने कहा कि भगवान कहते हैं, आप जैसे हो वैसे ही मेरे पास आ जाओ, जैसा होना चाहिए वह मैं बना दूंगा। संसार की सबसे बड़ी समस्या है कि वह जैसा नहीं है वह दिखाता है और जो है वह छिपाता है। इस दौरान नरेंद्र अरोड़ा ने परिवार सहित व्यास पीठ की पूजा संपन्न की। प्रधान जगन बत्रा, संजय बत्रा, सुभाष बत्रा, पवन धमीजा, मुरारी बत्रा, नरेश, रविंद्र तनेजा आदि मौजूद रहे। संवाद