फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पिकअप की टक्कर से पूर्व सरपंच के बेटे की मौत

Sat, 22 Jul 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मूनक। ऐचला गांव के पूर्व सरपंच जसवीर सिंह चौहान के 27 वर्षीय बेटे विकास की बलड़ी बाईपास के पास पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। उसका साथी पाढ़ा गांव निवासी मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। मोनू बाइक चला रहा था और विकास पीछे बैठा था। पूर्व सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ऐचला गांव के पूर्व सरपंच जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को विकास घर से कार लेकर निकला था। कार को सर्विस के लिए करनाल एजेंसी में छोड़ दिया और अपने दोस्त मोनू की बाइक पर कुरुक्षेत्र चला गया। वीरवार को कुरुक्षेत्र से वापस करनाल आते समय बलड़ी बाईपास पर पिकअप की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को उपचार के लिए करनाल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से विकास की गंभीर हालत को देखते हुए मोहाली फोर्टीस रेफर कर दिया गया । जहां उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरपंच ने बताया कि हादसे से 15 मिनट पहले विकास की पत्नी ने फोन पर उससे बात की थी। उसने बताया था कि बड़ोंता पहुंच गया है। कुछ ही देर में कार एजेंसी में पहुंचने की बात की थी। हलका विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व उपायुक्त बलबीर सिंह मलिक, सालवन के पूर्व सरपंच ओमपाल राणा, बम्मरेहड़ी के पूर्व सरपंच मलखान सिंह, ठरी के सरपंच राजवीर सिंह, मुनकखेड़ी के पूर्व सरपंच जितेंद्र संधू, दिलबाग सिंह लाठर,संदीप लाठर, सहित अनेक राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें