फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सरपंचों को पोर्टल संचालन की दी जानकारी

Tue, 17 Mar 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.गांव के विकास  कार्यों को लेकर बैठक करते सरपंच व  ग्राम सचिव। संवाद
विज्ञापन
मूनक। खंड कार्यालय के मीटिंग हॉल में सरपंचों, ग्राम सचिवों और सीपीएलओ के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। अतिरिक्त जिला परियोजना प्रबंधक हरीश बंसल ने प्रतिभागियों को पंचायतों से संबंधित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकती है। यदि पंचायत प्रतिनिधियों को पोर्टल संचालन और योजनाओं की सही जानकारी होगी, तो गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सकेगा। शिविर में महासचिव नेत्रपाल राणा, जगबीर कुंडू, आशीष, देवेंद्र आर्य, सरपंच प्रधान सुरजीत राणा, करमचंद बल्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें