तरावड़ी। नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक भगवानदास कबीरपंथी वीरवार को सीतामाई और दिकताना गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चुनाव में जीत दिलाने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। सरपंचों ने गांव के विकास के लिए प्रस्ताव भी सौंपे, जिस पर विधायक ने उनकी मांगों को शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिया। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने क्षेत्रवासियों का लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को दिए समर्थन, सम्मान और आशीर्वाद देने के लिए भी आभार प्रकट किया। मौके पर सरपंच शिव कुमार, रामफल बांगड, रामफल बैरागी, रामफल नंबरदार, महिंद्र सौंधापुर, डॉ. सुनील, सुरेंद्र, धर्मपाल, राजबीर, दर्शन, डॉ. सतवीर पूर्व सरपंच, ईश्म सिह, जिया लाल, जिले सिंह, सुभाष, राजिन्द्र, ईश्वर, अंकित, प्रकाश, बसंत कुमार व अन्य मौजूद रहे। संवाद