- फर्जी जातिप्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। सरवन माजरा की सरपंच अंजू बाला को जांच के उपरांत पुनः बर्खास्त कर दिया गया है। जल्द गांव में कार्यवाहक सरपंच नियुक्त कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सरवन माजरा में सरपंच का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। जिस पर अंजू बाला ने भी चुनाव लड़ा था और अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर सरपंच बनी थी। बाद में अंजू बाला के जाति प्रमाण पत्र को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की तो पता चला कि जाति प्रमाणपत्र फर्जी है।
जिस पर महिला सरपंच को प्रशासन की ओर से बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन अंजू बाला ने बर्खास्त आदेश के खिलाफ अपील दायर की। इसके बाद मामले की जांच एडीसी द्वारा की गई तो महिला सरपंच का प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर उसे दोबारा बर्खास्त कर दिया गया है। बीडीपीओ साहब सिंह का कहना है कि अंजू बाला को बर्खास्त कर दिया गया है। विकास कार्यों में रुकावट ना आए, इसलिए कार्यवाहक सरपंच बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द गांव में कार्यवाहक सरपंच बना दिया जाएगा।