फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रास में दो और फाजिलपुर में आठ वोट से बने सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव फाजिलपुर से कड़े मुकाबले के बीच रीना 8 वोट से जीतकर सरपंच बनी हैं। कैहरवां ग्राम पंचायत से मास्टर नत्थूलाल ने सात मतों से जीत हासिल की। वहीं सौकड़ा गांव से भूपेंद्र सिंह लाड़ी कांटे की टक्कर के साथ गांव के सरपंच चुने गए हैं। गांव फाजिलपुर से रीना को 271 वोट मिले जबकि सिवानी को 263 प्राप्त हुए हैं। रीना की जीत के बाद समर्थकों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इधर, बरना गांव में सुमन देवी ने 19 वोटों से जीत दर्ज की। ब्रास में दो वोट से ऊषा रानी जीती। बहलोलपुर में अंग्रेज 35 वोट से, चकदा में रोमी चकदा 31 वोट से जीते। पुंडरक में नरेश कुमार 60 वोटों से विजेता घोषित किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें