करनाल। स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर और 23 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देशभर के कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वर्णिम भारत स्वावलंबन संस्था के अध्यक्ष सतीश चावल ने बताया कि 12 को सभी कॉलेजों में संकल्प दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय भी शामिल होंगे। प्रदेश प्रमुख सुरेश पुरी, देवेंद्र अरोड़ा मौजूद रहे। संवाद