फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सफाई कर्मियों ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
करनाल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब कर्मचारी 6 और 7 मई को भी हड़ताल पर रहेंगे, जिससे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रहेगी। कर्मचारी एक मई से लगातार हड़ताल पर हैं। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के सामने चल रहे धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजकुमार ने की। उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार मांगों से अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें