करनाल। डॉ. मंगलसेन सभागार में एक अक्तूबर को आयोजित होने वाले हरियाणा स्वच्छता मूल्यांकन-2025 कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने कहा, कार्यक्रम की शीघ्र ही अगली तिथि तय की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को करनाल पहुंचकर हरियाणा स्वच्छता मूल्यांकन-2025 को लॉन्च करना था, सफाई मित्रों को भी सम्मानित करना था। हरियाणा सोलिड वेस्ट ट्रैकिंग एंड मैपिंग एप (हरियाणा ठोस अपशिष्ट ट्रैकिंग और मानचित्रण एप), ई-ऑक्शन ऑफ प्रॉपर्टीज व निधि संवितरण प्रबंधन प्रणाली का भी शुभांरभ किया जाना था। ब्यूरो