फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: संदीप और हरमीत मिस फेयरवेल चुनी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जयराम महिला पॉलिटेक्निक लोहार माजरा में विदाई समारोह आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जयराम महिला पॉलिटेक्निक लोहार माजरा में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान फाइनल ईयर की छात्राओं को जूनियर्स ने भावभीनी विदाई दी। समारोह में संदीप और हरमीत को मिस फेयरवेल तथा मिस पर्सनालिटी में प्रियांशी और मिस ऑलराउंडर रूपल और अनु को चुना गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता ने नव प्रवेश लेने वाली छात्राओं एवं फाइनल ईयर की छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कालेज के दिन हम कभी नही भुला सकते हैं। ये हमेशा एक अच्छे सपने के रूप में याद किये जाते हैं। छात्राओं ने विभिन्न गीतों पर परफॉर्मेंस दी। वहीं सीनियर छात्राओं के लिए गेम भी कराए गए। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या मनप्रीत कौर ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी महाविद्यालय की सबसे बड़ी संपत्ति होती है।विद्यार्थी के बिना महाविद्यालय तथा शिक्षकों का कोई अस्तित्व नहीं है। यह भी सत्य है कि अच्छे विद्यार्थी की पहचान भी शिक्षक के कारण बनती है। इस अवसर मोनिका, रजनी, सुखबीर, मीना, अनु, कुलविंदर और राजेश ने विशेष भागीदारी करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें