फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: समीर ने मुक्केबाजी में बनाई पहचान, बने मिसाल

विज्ञापन
खिलाड़ी समीर
विज्ञापन
करनाल। कर्णनगरी के युवा मुक्केबाज समीर ने प्रतिभा के दम पर पहचान बनाई है। वह 15 साल के हैं। मुक्केबाजी की प्रतियोगिताओं में उनके पंचों का कोई तोड़ नहीं है। जब वह अपने प्रतिद्वंदी पर ताबड़तोड़ पंचों की बौछार करते है तो उसके लिए अपनी आत्मरक्षा करना मुश्किल हो जाता है। अभी हाल में उन्होंने राष्ट्रीय मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उनके पिता संजू ने बताया कि उनके बेटे ने अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में नवंबर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में हरियाणाा के दो मुक्केबाजों ने ही पदक जीते थे। समीर ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में कर्ण स्टेडियम से मुक्केबाजी में करियर शुरु किया। शुरुआत में कोच कीमत सिंह से मुक्केबाजी के गुर सीखे। अब वह कर्ण स्टेडियम के वरिष्ठ कोच सुरेंद्र चाैहान से मुक्केबाजी की बारीकियां सीख रहे हैं। उनका अगला लक्ष्य उज्बेकिस्तान में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में देश के लिए पदक लाना है। उनके छोटे भाई शिवम भी कर्ण स्टेडियम में कुश्ती का अभ्यास करते है, 13 साल की उम्र में वह भी जिला स्तर पर पदक जीत चुके हैं। शिव कॉलोनी निवासी समीर ने बताया कि उनके पित संजू व्यवसाय करते हैं। वह अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल मुक्केबाज वेसलीन लोमन को आदर्श मानते हैं। संवाद
विज्ञापन

उपलब्धियां
- वर्ष 2025 में राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में रजत पदक जीता।

- वर्ष 2025 में ही ओपन स्टेट में कांस्य पदक हासिल किया।
- वर्ष 2025 में सीबीएसई नेशनल में स्वर्ण पदक जीता।

- वर्ष 2024 में ओपन स्टेट में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें