फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केला लौटाने की जिद करने पर की थी समर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। थाना सेक्टर 32/33 प्रभारी रामपाल व उनकी सहयोगी टीम ने 22 अक्तूबर को ट्रैफिक पार्क सेक्टर-7 स्थित झोपड़ी में रहने वाले आठ वर्षीय समर की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुलफाम उर्फ गुलफाम आजाद वासी पुन्हाना, जिला नूंह को गुप्त सूचना के आधार पर मेरठ रोड करनाल से 29 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह पिछले करीब दो महीने से करनाल में रह रहा था। जिसका यहां कोई निश्चित ठिकाना नहीं था। आरोपी पहले भी उस झोपड़ी व आसपास के बच्चों के साथ खेलता था। वारदात वाले दिन भी आरोपी शिकायतकर्ता की गैर मौजूदगी में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसने झुग्गी में रखा समर का केला खा लिया। इसके बाद समर उसका केला लौटाने की जिद करने लगा तो इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने समर की गला दबाकर हत्या कर दी और शव झोपड़ी के अंदर मिट्टी में दबाकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी बार-बार अपना पता और ठिकाना अलग-अलग बता रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी व मामले में कुछ और खुलासे किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह था मामला
22 अक्तूबर को ट्रैफिक पार्क के पास सेक्टर-7 करनाल से आठ साल का समर लापता हो गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान झुग्गी के अंदर ही एक जगह पर ताजी मिट्टी खोदी मिली। उस मिट्टी के ऊपर ईंटें रखी थी। जब उन ईंटों को हटाया तो मिट्टी में बच्चे का एक हाथ दिखाई दिया। जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया और उसकी पहचान समर वासी छोटा लेवा, जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश, हाल झुग्गी झोपड़ी नजदीक ट्रैफिक पार्क सेक्टर- 7 करनाल के तौर पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें