फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शबद गायन कर साहिबजादों को किया नमन

Sat, 27 Dec 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वीर बाल दिवस के अवसर पर एमडीडी बाल भवन श्रद्धानंद, प्लेस ऑफ सेफ्टी मधुबन और ऑब्जर्वेशन होम गर्ल्स में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, शबद गायन, खेलकूद गतिविधियां और सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शबद गायन से साहिबजादों की शहादत को नमन किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. राजबाला मोर ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान, साहस व वीरता को याद करना और बच्चों में देशभक्ति और साहस की भावना को जागृत करना मुख्य उद्देश्य है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना रानी, उमेश कुमार और गोपीनाथ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें