फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तारों की चिंगारी से सफेदे में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। तेवर गांव में बिजली की तार टूटने से निकली चिंगारी के कारण एक एकड़ में खड़े सफेदे के पेड़ों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस आग के कारण पेड़ जलने से फकरुदीन, आलमगीर, लाल दीन और दीन मोहम्मद का लाखों का नुकसान हो गया है। ब्लॉक समिति सदस्य अयूब खान ने बताया कि इन खेतों के पास से गुजर रही बिजली की लाइन के खस्ताहाल होने बारे कई बार बिजली निगम को शिकायत की गई है।
विज्ञापन

निगम के कर्मचारियों ने आधी अधूरी ही तार बदली। लोड बढ़ने से यह तार अक्सर टूटती रहती है। रविवार को भी तार टूटने से निकली चिंगारी के कारण लगी आग से सफेदे के पेड़ जल गए। अयूब खान ने इस नुकसान के लिए बिजली निगम से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें