क्रिकेट प्रतियोगिता में एसए जैन कॉलेज प्रथम
करनाल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तत्वाधान में आयोजित जोनल और इंटर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी पीजी कॉलेज ने सेक्टर-9 क्रिकेट स्टेडियम में किया। इस में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले करनाल, अंबाला, यमुनानगर और कैथल की टीमें हिस्सा लेगी। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र चौहान ने कहा कि लीग मैच आर्य कॉलेज पानीपत, डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी, राजकीय कॉलेज भेरियां और एसए जैन कॉलेज अंबाला के बीच हुआ। इसमें एसए जैन ने प्रथम स्थान, डीएवी अंबाला सिटी द्वितीय, राजकीय कॉलेज भेरियां तृतीय और आर्य कॉलेज पानीपत चौथे स्थान पर रहा। विश्वविद्यालय के कुलपति चौधरी रणबीर सिंह और कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. रामपाल सैनी ने सभी टीमों के खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। संवाद