संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला पुलिस की ओर से मंगलौरा क्षेत्र में यूपी सीमा पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग निरंतर जारी है। जिसके तहत आज व कल पुलिस टीम की ओर से चार गाड़ियों से पांच लाख 34 हजार 500 रुपये बरामद किए गए।
मंगलौरा चौकी प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान के आदेशानुसार उनकी टीम की ओर से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उनकी टीम की ओर से पहले भी एक बीयर की पेटियों से भरा ट्रक, दो गाड़ियों से कैश और एक नशा तस्कर को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी चेकिंग अभियान के दौरान उनकी टीम की ओर से चार गाड़ियों से उक्त राशि बरामद की गई। जिसके संबंध में गाड़ी चालक किसी भी प्रकार के दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
उन्होंने कहा कि गाड़ी चालकों से पकड़े गए कैश को एफएसटी टीम के माध्यम से जिला खजाना कार्यालय में जमा करवाया गया।