फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर 23 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जमीन बेचने के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सांभली निवासी नरेश कुमार ने बताया कि 52 कनाल 13 मरले भूमि का सौदा आरोपी विरेंद्र व नीरज के साथ कुलदीप व राम सिंह ने कराया था, जोकि 31 लाख 40 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से तय हुआ था। 19 लाख रुपये का इकरारनामा लिखे जाने तक व चार लाख रुपये 14 फरवरी को देने तय हुए थे। यानि कुल 23 लाख रुपये इकरारनामे के दौरान देने तय हुए थे। जो आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने इकरारनामे पर फर्जी हस्ताक्षर कर उसके साथ 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें