करनाल। सिविल अस्पताल में कार्यरत एएसएमओ ने एक व्यक्ति पर 2.25 लाख रुपये छीनने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल निसिंग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सिविल अस्पताल में कार्यरत एएसएमओ फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. मुनीष ने बताया कि वह अपनी पत्नी के नाम जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए निसिंग आया था। वह गांव बस्तली में राजपाल के घर गया। वहां मालक सिंह भी आया था। वह मेरे हाथ से 2.25 लाख रुपये छीनकर फरार हो गया। संवाद