फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी का अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.96 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बजाज फाइनेंस का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 1.96 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कुटेल निवासी कार्तिक कल्याण ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है।
विज्ञापन

14 जुलाई को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। जिसमें उस व्यक्ति ने खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताकर बजाज ईएमआई कार्ड बनवाने का ऑफर दिया। वह बनवाने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर ऑफर की जानकारी भेजी गई। फिर एक और व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी का सीनियर अधिकारी बताया और एक फार्म का लिंक उसके व्हाट्सएप पर भेजा और कहा कि इसमें अपनी जानकारी भर दो। इसके बाद एक रुपया ट्रांसफर करने को कहा। जब उसने अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी देकर एक रुपया भेजा तो कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर दो बार में 98-98 हजार रुपये कटने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें