संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। मधुबन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा पर एक कार से 1.01 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। कार चालक इन रुपयों का ब्यौरा नहीं दे पाया। पुलिस ने रकम को अपने कब्जे में लेकर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी इन रुपयों की डिटेल कार चालक से ले रहे हैं। मधुबन थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि उनकी टीम वाहन चेकिंग के लिए बसताड़ा टोल प्लाजा पर खड़ी थी। इसी दौरान उन्होंने चेकिंग करने पर एक कार से 1.01 करोड़ रुपये बरामद किए। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम तरुण बजाज निवासी सेक्टर 9 बताया। रुपये कार की डिकी में एक गत्ते की पेटी में रखे थे।