करनाल। अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर रोहतक एसोसिएशन का जिला सचिवालय के सामने पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। पीजीआईएमएस रोहतक में कार्यरत 1271 कर्मचारी एचकेआरएन पोर्टल से जोड़े जाने की मांग को प्रमुखता से उठा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हरियाणा के काफी संख्या में कर्मचारियों को एचकेआरएन से जोड़ा गया है तो हमारी अनदेखी क्यों की गई। प्रधान अभिषेक ने कहा कि पीजीआई प्रशासन व ठेकेदार की ओर से इन कर्मचारियों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इस अवसर पर प्रधान अभिषेक, सुकन्या, बलराज, सुबोध, तस्वीर, सचिन, उर्मिला, नवीन व शिव आदि मौजूद रहे। संवाद