फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अ

Tue, 11 Nov 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला पुलिस की सीआईए शाखा असंध प्रभारी सुलिंदर सिंह की टीम ने पुलिस के ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत किडनैप कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले सोनीपत जिला के गांव दीपालपुर निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। प्रभारी सुलिंदर ने बताया कि पुलिस ने 20 सितंबर को चार आरोपियों के खिलाफ मूनक थाना में किडनैप करके लूटपाट का केस दर्ज किया था। विदित हो कि 19 सितंबर को आरोपी अनिल व उसके अन्य साथियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर करनाल के एरिया से एक ट्रक के सामने गाड़ी रोककर ड्राइवर को बंदी बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पहले भी लूटपाट, लड़ाई-झगड़ों के मामले में जेल जा चुका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें