फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे, नए ग्रामीण मार्गों पर शुरू होगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एचकेआरएन से करनाल रोडवेज को मिलेंगे 45 परिचालक, स्टाफ की कमी होगी दूर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज के बेड़े में एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के तहत परिचालकों की भर्ती की जा रही है। इससे करनाल रोडवेज को भी 45 परिचालक मिलेंगे। नए परिचालकों के आने के बाद करीब 15 मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ेंगे। वहीं 30 से ज्यादा ग्रामीण व अंतर जिला मार्गों पर नई बस सेवा शुरू की जाएगी।

करनाल रोडवेज की ओर से इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नई समयसारिणी भी तैयार की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि स्टाफ व बसों के अभाव में कौन-कौन से मार्ग पर बस सेवा बंद हो गई थी। उन मार्गों पर सवारियों की स्थिति कैसी थी। इसे लेकर प्राथमिकता के आधार पर योजना बनाते हुए बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


करनाल रोडवेज के बेड़े में 160 बसें हैं, इन पर करीब 225 परिचालक तैनात हैं। स्टाफ की कमी के कारण कई परिचालकों को डिपो की अलग-अलग शाखा में कार्यालयी कार्यों के लिए लगाया गया है। ऐसे में कई मार्गों पर बस सेवा भी बंद है और कई बार चालक-परिचालक की एक जोड़ी के निर्धारित चक्कर पूरे होने के बाद बस डिपो में ही खड़ी रहती है। अब नए परिचालक आने के बाद ये बसें खड़ी नहीं रहेंगी।



इलेक्ट्रिक बसों पर सेवारत हैं 15 परिचालक

रोडवेज की ओर से एक एजेंसी के माध्यम से करनाल में इलेक्ट्रिक शहरी बस सेवा शुरू की गई है। इन बसों का संचालन तो एजेंसी ही कर रही है, लेकिन शुरुआती तौर पर पांच बसों पर हरियाणा रोडवेज के 15 परिचालकों को तैनात किया गया है। ताकि व्यवस्था बन सके। वहीं एडवांस बुकिंग व पूछताछ संबंधित कार्यों के लिए भी करनाल में बस अड्डा परिचालक के 33 पद रिक्त हैं। नए परिचालकों के आने के बाद इससे संबंधित कार्य भी हो सकेंगे।
विज्ञापन




नए 45 परिचालक करनाल डिपो को मिलेंगे। एचकेआरएन के तहत स्टाफ दिया जाएगा। इससे बस सुविधा बढ़ेगी। मौजूदा स्टाफ और संसाधनों में भी बेहतर सेवा देने का प्रयास रहता है। नए परिचालक आने पर ग्रामीण मार्गों के चक्कर व नई सेवा शुरू करेंगे, इसके लिए योजना बना रहे हैं।
- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें