तरावड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हर विधान सभा क्षेत्र से 25-25 करोड़ रुपये के सड़कों की मरम्मत के एस्टीमेट मंगवाए हैं, लेकिन नीलोखेडी विधानसभा में 50 करोड़ रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग की सड़कों का कायाकल्प कराया जाएगा, जो सड़कें वर्षों से विकास की राह देख रही थीं, अब उनके नवनिर्माण का समय आ गया है। साथ ही लोक निर्माण विभाग की किसी भी सड़क को 12 फीट का नहीं रहने दिया जाएगा। सभी सड़कों को 18 फीट चौड़ा बनवाया जाएगा।
ये बात आज विधायक नीलोखेड़ी एवं वन विकास निगम के चेयरमैन धर्मपाल गोंदर ने कही। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण से छोटे-बड़े सभी गांवों को अच्छी जन सुविधा मिल सकेगी, आवाजाही में आने वाली कठिनाई खत्म हो सकेगी और दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि जो सड़कें पिछले आठ से 10 सालों से जर्जर हालत में हैं, सबसे पहले उनका निर्माण कार्य करवाया जाएगा। मुख्य सड़कों का नवीनीकरण और चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा।
इन सड़कों का होगा कायाकल्प
-तरावडी से नाडाना, बीडनाडाना से करनाल-काछवा सड़क तक 10 किमी, पखाना से गालिबखेडी सड़क तक 2.3 किमी, निसिंग, सांभली से सीतामाई सड़क तक 9.5 किमी, तरावडी से अंजनथली सड़क तक 6.8 किमी, ब्रास से प्रेमखेडा सड़क तक 5.1 किमी, मंचुरी की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण और नवीनीकरण 5.1 किमी, नीलोखेडी से पूजम तक की सड़क 1.5 किमी, एबला खालसा से एबली सड़क तक 500 मीटर, नीलोखेडी-कारसा-डांढ़ सड़क से डाबरथला-साम्भी सड़क तक 3.7 किमी, बीर बड़ालवा से कोयर सड़क तक 2.5 किमी, करनाल-काछवा से सग्गा 500 मीटर, डेरा गोबिंदगढ़ नजदीक निगदू सडक़ 1.34 किमी, डेरा कमालपुर सडक़, जीटी रोड से डेरा बाजीगर 1.90 किमी, गांव संधीर से डेरा सुंदरपुर 1.44 किमी, गांव संधीर से गांव राजगढ़ एक किमी, जीटी रोड से झंझाडी एवं साथ लगती ड्रेन पर रिटेनिंग वाल का निर्माण किया जाएगा।
इन सड़कों को नाबार्ड बनाएगा
-नाबार्ड के अंतर्गत भी जीटी रोड से गांव संधीर गुमटो से इंद्री रोड तक 14 किमी, तरावडी से लल्यानी, कुड़क-करनाल-काछवा सड़क तक 10 किमी और निसिंग से बरास सड़क सात किमी जिनको 25 करोड़ की लागत से नाबार्ड से बनवाया जाएगा।