करनाल। नीलोखेड़ी से भाजपा विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने बुधवार को तरावड़ी कस्बे के वार्ड-10 में सड़क की मरम्मत करने के कार्य का शुभारंभ किया। यह काम देसराज कबीरपंथी के घर से बेदी चाय वाला के घर तक 600 मीटर लंबी इस सड़क को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। इस पर 21.58 लाख रुपये खर्च होंगे। यह काम दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक ने कहा कि सड़क सुधार से वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में सुविधा होगी। ब्यूरो