लोगों की समस्या सुनते विधायक जगमोहन आनंद। संगठन
करनाल। विधायक जगमोहन आनंद ने शुक्रवार को सुबह सेक्टर-13 स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। कुछ मामलों में समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सबसे ज्यादा सड़कों, पेयजल व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोग पहुंचे। विधायक ने कहा कि जनसुनवाई केवल समस्याएं सुनने का माध्यम नहीं बल्कि जनता की शिकायतों का समाधान करके उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने का एक प्रमुख दायित्व है। ब्यूरो