करनाल। जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हादसे हुए। गनीमत रही दोनों हादसों में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। पहला हादसा शुक्रवार अलग सुबह करीब छह बजे हुआ। आईटीआई चौक पर एक ट्रक कुंजपुरा से जीटी रोड पर सर्विस लाइन पर आ रहा था वहीं दूसरा ट्रक सर्विस रोड पर दिल्ली की ओर जा रहा था। इस दोनों दोनों ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। वहीं दूसरी ओर मूनक रोड पर स्टौंडी के समीप एक डंपर चालक ने एक कार को टक्कर मार दी। इससे तीन कारों आपस में भिड़ गई। इनमें से एक कार खाई में गिर गई। गनीमत रही चालक को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कराया। संवाद